महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 169 नए मामले आए सामने, महामारी से कोई मौत नहीं

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 169 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि महामारी से एक भी मौत नहीं हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,77,899 और मृतक संख्या 1,47,844 हो गई है।

    172 कोरोना संक्रमित हुए ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 172 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,29,063 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 995 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 92 नए मामले

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 92 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,914 हो गई है। शहर में अब तक 16,563 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 73 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,723 हो गई है। फिलहाल शहर में 628 एक्टिव मरीज है।