Corona death
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी का खतरा बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1932 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से सात मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,53,965 और मृतक संख्या 1,48,124 हो गई है।

    2,099 लोग हुए कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,099 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,93,764 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.1% और डेथ रेट 1.83% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 12,077 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में लगातार बढ़ रहे केस

    मुंबई में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मायानगरी में पिछले 24 घंटे में 410 नए मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1,126,150 और मृतक संख्या 19,654 पर पहुंच गई है। शहर में आज 279 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,104,261 हो गई है। फिलहाल शहर में 2,235 एक्टिव मरीज है।