69 cases JN.1 variant of Covid reported in country till December 25
Representative Image

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 2,026 नए मामले सामने आए हैं जो दो फरवरी के बाद रोजाना आने वाले मामलों की सबसे कम संख्या है। राज्य में बीते 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,62,514 और मृतकों की संख्या 1,39,233 हो गई है। यह जानकारी सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,389 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 63,86,059 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.31 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    वर्तमान में राज्य में 33,637 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2,40,088 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1,355 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि रविवार को राज्य में 2,692 मामले सामने आए थे और 41 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि 3,716 लोग इस जानलेवा बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज 1,15,450 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। राज्य में अब तक 5,93,37,713 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

    अधिकारी के मुताबिक मुंबई संभाग में सबसे अधिक 657 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पुणे संभाग 650, नासिक संभाग 414, कोल्हापुर संभाग 192, लातूर संभाग 58, औरंगाबाद संभाग 42, अकोला संभाग 08 और नागपुर संभाग में पांच मामले सामने आए हैं। इन आठ संभाग में कुल 26 मौतें हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा 15 मौतें पुणे संभाग में हुईं। जबकि कोल्हापुर संभाग में सात और मुंबई संभाग में चार मौतें हुईं।

    वहीं अच्छी बात यह रही कि स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार सोमवार को महाराष्ट्र के नौ जिलों और चार नगर निगम अंतर्गत कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। साथ ही नासिक, लातूर, औरंगाबाद, अकोला और नागपुर संभाग में कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। 

    पुणे शहर में 129 नए मामले सामने आए और 06 मरीजों की मौत हुई। अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में 33,637 सक्रिय रोगियों में, पुणे जिले में सबसे अधिक 8,839 सक्रिय मामले हैं। राज्य में ठीक हुए 63,86,059 मरीजों में सबसे ज्यादा 11,16,140 ठीक होने वाले मरीज पुणे जिले से हैं।