coronavirus
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 2,069 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 43 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,81,677 और मृतकों की तादाद 1,39,621 हो गई है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने मंगलवार को दी।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,616 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 64,07,936 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.36 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    फिलहाल में राज्य में 30,525 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2,31,099 होम क्वारंटाइन में और 1,131 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि सोमवार को राज्य में 1,736 मामले सामने आए थे और 36 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 3,033 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में आए 425 नए मामले

    मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। आज 425 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 400 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,48,593 हो गई हैं, जबकि 16,164 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,24,821 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 5,098 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 31,716 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 107,89,070 नमूनों की जांच की जा चुकी है।