
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार को कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,354 मामले सामने आए हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,38,103 हो गई है। वहीं, मृतक संख्या 1,47,888 पर पहुंच गई है।
बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार को आमतौर पर दैनिक मामलों की संख्या कम रहती है, क्योंकि वीकेंड पर कम नमूनों की जांच की जाती है। गौरतलब है कि, रविवार को राज्य में 4004 लोग संक्रमित पाए गए थे और एक की मौत हुई थी।
1485 कोरोना मुक्त
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1485 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,65,602 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 24,613 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.83% और डेथ रेट 1.86% दर्ज किया गया।
मुंबई में 1310 नए केस, 2 की मौत
मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1310 नए मामले और 2 की मौत हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,095,954 और मृतक संख्या 19,585 हो गई है। शहर में आज 1,116 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,062,280 हो गई है। फिलहाल शहर में 14,089 एक्टिव मरीज है।