Corona Death
Representational Pic

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना फिर बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन पूर्व तो 6,000 से अधिक पॉजिटिव मिले थे। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,369 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 5 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 79,59,217 और मृतक संख्या 1,47,910 हो गई है।

    1,402 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,402 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,91,555 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.82% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 25,570 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 1,062 नए केस, 5 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 1,062 नए मामले और 5 की मौत दर्ज की गई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,108,433 और मृतक संख्या 19,604 हो गई है। शहर में आज 1,305 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,076,350 हो गई है। फिलहाल शहर में 12,479 एक्टिव मरीज है।