Corona Death
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,371 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 10 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,14,823 और मृतक संख्या 1,48,015 हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    2,914 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,914 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,50,808 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.95% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 16,553 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 365 नए केस, 2 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 365 नए मामले और 2 की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,120,537 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या  19,629 पर पहुंच गई है। शहर में आज 528 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,098,268 हो गई है। फिलहाल शहर में 2,640 एक्टिव मरीज है।