Coronavirus
Representational Pic

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 2,384 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 35 मरीजों की मौत हो गई है, जो बुधवार के मुकाबले कम है। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,86,280 और मृतकों की संख्या 1,39,705 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,343 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 64,13,418 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.38 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    वर्तमान में राज्य में 29,560 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2,26,249 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1,070 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि बुधवार को राज्य में 2,219 मामले सामने आए थे और 49 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि 3,139 लोग इस जानलेवा बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज 1,36,952 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। राज्य में अब तक 6,06,83,524 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

    अधिकारी के मुताबिक मुंबई संभाग (Mumbai Region) में सबसे अधिक 998 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पुणे संभाग (Pune Region) 689, नासिक संभाग (Nashik Region) 429, कोल्हापुर संभाग (Kolhapur Region) 153, लातूर संभाग (Latur Region) 64, औरंगाबाद संभाग (Aurangabad Region) 36, अकोला संभाग (Akola Region) 03 और नागपुर संभाग (Nagpur Region) में 12 मामले सामने आए हैं।

    राज्य में आज 35 मौतें हुई है। जिसमें से 10 मुंबई संभाग में हुई, जबकि पुणे और नासिक संभाग में 7-7 मौतें हुई है। वहीं कोल्हापुर संभाग में 6 और लातूर संभाग में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि औरंगाबाद, अकोला और नागपुर संभाग में पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई शहर (Mumbai City) में पिछले 24 घंटे में 546 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 05 संक्रमितों की मौत हुई है। यहां अब तक कुल 7,49,620 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। वहीं 16,172 लोगों ने जान गवाई है।

    उधर पुणे शहर (Pune City) में आज 110 नए मामले सामने आए और सिर्फ एक मरीज की मौत हुई।