Corona Death
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोरोना के ग्राफ में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में पीछे 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 2,620 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 59 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,73,092 और मृतकों की संख्या 1,39,470 हो गई है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,943 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 63,97,018 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.32 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    नासिक संभाग (Nashik Division) में अकेले अहमदनगर जिले (Ahmednagar District) में 329 सहित 429 नए मामले सामने आए। पुणे मंडल ने पुणे जिले (Pune District) में 290 सहित 789 नए मामले दर्ज किए। वहीं कोल्हापुर संभाग (Kolhapur Division) में 217 मामले, औरंगाबाद संभाग (Aurangabad Division) में 57 मामले, लातूर संभाग (Latur Division) में 100 मामले, अकोला संभाग (Akola Division) में आठ और नागपुर संभाग (Nagpur Division) में 10 नए मामले दर्ज किए गए।

    फिलहाल में राज्य में 33,011 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2,39,587 होम क्वारंटाइन में और 1,328 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि गुरुवार को राज्य में 2,681 मामले सामने आए थे और 49 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 2,413 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में बढ़ा खतरा

    मुंबई (Mumbai) में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। आज 532 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 287 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,46,782 हो गई हैं, जबकि 16,149 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,23,108 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 5,017 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 39,718 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 106,52,064 नमूनों की जांच की जा चुकी है।