Corona Death, PTI
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को भी कोरोना ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,971 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 5 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 79,82,334 और मृतक संख्या 1,47,934 हो गई है।

    3,515 लोग कोरोना से उबरे

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,515 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,15,953 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.85% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 23,447 एक्टिव मरीज है।

     

    मुंबई में 811 नए केस, 2 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 811 नए मामले और 2 की मौत दर्ज की गई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,114,281 और मृतक संख्या 19,614 हो गई है। शहर में आज 1,909 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,086,057 हो गई है। फिलहाल शहर में 8,610 एक्टिव मरीज है।