Corona Death, Samuhik Antim Sanskar
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना के ग्राफ में हल्का उछाल दर्ज किया गया है। राज्य में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 1,701 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 33 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,01,551 और मृतकों की संख्या 1,39,998 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,781 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक कुल 64,33,919 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.46 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    फिलहाल में राज्य में 24,022 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 1,95,603 होम क्वारंटाइन और 926 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में 1,632 मामले सामने आए थे और 40 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 1,744 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में 465 नए केस

    मुंबई (Mumbai) में पिछले 24 घंटे में 465 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 की मौत हो गई। इसके अलावा 562 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,53,272 हो गई हैं, जबकि 16,207 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,30,183 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 4,356 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 38,706 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 111,72,710 नमूनों की जांच की जा चुकी है।