Corona
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 338 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से एक की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,83,348 हो गई है। वहीं, मृतक संख्या 1,47,857 पर पहुंच गई है।

    276 कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 276 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,33,452 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,039 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.10% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 218 नए केस

    राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 218 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,063,276 हो गई है। शहर में अब तक 16,566 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 158 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,042,280 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,430 एक्टिव मरीज है।