
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3 हजार 391 नए मामले सामने आए हैं और 80 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65 लाख 18 हजार 502 और मृतकों की संख्या 1 लाख 38 हजार 469 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 हजार 841 लोगों ने इस खतरनाक बीमारी को मात दी है। राज्य में अब तक कुल 63 लाख 28 हजार 561 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.09 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।
#Maharashtra #COVID19 Updates for today
*⃣New Cases- 3,391
*⃣Recoveries- 3,841
*⃣Deaths – 80
*⃣Active Cases – 47,919
*⃣Total Cases till date – 65,18,502
*⃣Total Recoveries till date – 63,28,561
*⃣Total Deaths till date – 1,38,469
*⃣Tests till date – 5,68,74,491(1/4)🧵
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) September 18, 2021
फिलहाल राज्य में 47 हजार 919 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2 लाख 83 हजार 445 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1 हजार 812 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को कोरोना के 3 हजार 586 नए मामले सामने आए थे। जबकि 67 संक्रमितों की मौत हो गई थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि 4 हजार 410 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए थे।
मुंबई में मिले 485 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटे में यहां 485 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 6 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 432 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।
मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 37 हजार 685 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 16 हजार 048 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लाख 14 हजार 424 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4 हजार 739 सक्रिय मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।
मुंबई में आज 41 हजार 024 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 9,925,955 नमूनों की जांच की गई।