corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,482 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 5 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 79,62,699 और मृतक संख्या 1,47,915 हो गई है।

    ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट के 15 नए मामले

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.5 के 9 और BA.4 के छह और मरीजों का पता चला है। इसके साथ, राज्य में पाए गए BA.4 और BA.5 प्रकार के कुल मामलों की संख्या 49 हो गई है। पुणे में अब तक 15 मामले सामने आए हैं, इसके बाद मुंबई में 33, नागपुर, ठाणे और पालघर 4 और रायगढ़ में 3 मामले आए हैं।

    3,566 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,566 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,95,121 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.82% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 25,486 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 1,290 नए केस, 2 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 1,290 नए मामले और 2 की मौत दर्ज की गई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,109,723 और मृतक संख्या 19,606 हो गई है। शहर में आज 1,779 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,078,129 हो गई है। फिलहाल शहर में 11,988 एक्टिव मरीज है।