India Corona Updates
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,640 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 3 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 79,76,114 और मृतक संख्या 1,47,925 हो गई है।

    4,432 लोग कोरोना से उबरे

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,432 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,03,249 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.83% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 24,940 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 1,265 नए केस, 1 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 1,265 नए मामले और 1 की मौत दर्ज की गई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,112,492 और मृतक संख्या 19,610 हो गई है। शहर में आज 2,478 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,082,252 हो गई है। फिलहाल शहर में 10,630 एक्टिव मरीज है।