Corona Death
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 848 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 50 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,33,105 और मृतकों की संख्या 1,40,857 हो गई है। इस बात की जानकारी गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 974 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,79,396 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 9,187 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.68 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    गौरतलब है कि बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 960 मामले सामने आए थे और 41 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 1043 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    राज्य के आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में मुंबई संभाग में सबसे अधिक 339 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, इसके बाद पुणे संभाग में 308 और नासिक संभाग में 133 मामले सामने आए। वहीं लातूर संभाग 21, औरंगाबाद संभाग 19, कोल्हापुर संभाग 17, अकोला संभाग 6 और नागपुर संभाग में पांच नए मामले दर्ज किए गए।

    उधर मुंबई और नासिक संभाग में 19-19 मौतें हुई। जबकि, पुणे संभाग में 10 मौतें हुई। वहीं कोल्हापुर और लातूर संभाग एक-एक मौत दर्ज की गई है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि अकोला, नागपुर और औरंगाबाद संभाग में आज एक भी मौत नहीं हुई।

    राज्य में पिछले 24 घंटे में 95 हजार 497 नमूनों की जांच की गई। यहां अब तक 6 करोड़ 50 लाख 47 हजार 491 नमूनों की कोरोना टेस्ट की गई है।