corona crisis

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 542 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,49,141 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,458 पर पहुंच गई है।

4300 से अधिक एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 668 कोरोना मरीज ठीक हुए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 79,96,323 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 4,360 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.12% बना हुआ है। राज्य में मृत्यु दर 1.82% है।

गौरतलब है कि, शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 926 नए मामले सामने आए थे और तीन मरीजों की मौत हुई थी। जबकि, 423 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे थे।

मुंबई में 207 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में शनिवार को संक्रमण के 207 मामले पाए गए। यह लगातार पांचवां दिन है जब शहर में संक्रमण के 200 से अधिक मामले सामने आए। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,158,184 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,749 पर स्थिर है। शहर में आज 189 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,137,533 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,385 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 100 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 46 ऑक्सीजन पर हैं।