india corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. भारत (India) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) तेजी से पैर पसार रहा है। इस खतरनाक वायरस अब तक 12 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है। जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। जिसमें 54 मरीज महाराष्ट्र के शामिल है। हालांकि अच्छी बात यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन का एक भी नया केस सामने नहीं आया। इस बात की जानकारी सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 544 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 04 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,50,140 और मृतकों की संख्या 1,41,353 हो गई है।

    वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में 515 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,98,015 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 7,093 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.71 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 81,661 होम क्वारंटाइन और 877 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    मुंबई में 204 नए मामले 

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 204 नए मामले सामने आए हैं और और एक भी मौत नहीं हुई है। इसके अलावा 224 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,67,331 हो गई हैं, जबकि 16,365 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,46,328  लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,061 एक्टिव केस है और सभी का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 30,672 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 132,08,730 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

    महाराष्ट्र में 54 ओमिक्रॉन संक्रमित

    मुंबई – 22*

    पिंपरी चिंचवड़ – 11

    पुणे ग्रामीण – 7

    पुणे शहर – 3

    सतारा – 3

    कल्याण डोम्बिवली – 2

    उस्मानाबाद – 2

    नागपुर – 1

    लातूर – 1

    वसई विरार – 1

    बुलढाणा – 1