corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 59 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमित होने वालों की तादाद बढ़कर 78,75,904 और मृतक संख्या 1,47,827 हो गई है। यह जानकारी सोमवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    71 कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 71 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,27,443 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 634 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    राज्य में अब तक 7,98,84,936 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से अब तक 78,75,904 COVID-19 पॉजिटिव (09.86%) पाए गए हैं।