Corona
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के 830 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से एक मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,48,285 और मृतक संख्या 1,48,105 हो गई है। यह जानकारी सोमवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    1024 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,024 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,87,372 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 12,808 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 164 नए केस

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 164 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1,124,977 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,651 पर स्थिर है। शहर में आज 176 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,103,437 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,889 एक्टिव मरीज है।