corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार को कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 84 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि आज महामारी से एक भी मौत नहीं हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तदाद बढ़कर 78,76,925 और मृतक संख्या 1,47,834 पर पहुंच गई है।

    900 से ज्यादा एक्टिव केस

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 71 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,28,162 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 929 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया। राज्य में अब तक 8,00,59,982 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से 78,76,925 COVID-19 पॉजिटिव (09.84%) पाए गए हैं।

    मुंबई में 45 नए केस

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 45 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,331 हो गई है। शहर में अब तक 16,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 34 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,237 हो गई है। फिलहाल शहर में 532 एक्टिव मरीज है।