Antibody strong in patients recovering from mild and moderate corona symptoms, does not decrease soon: study
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 92 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से एक की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,77,991 और मृतक संख्या 1,47,845 हो गई है। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    70 कोरोना मरीज हुए ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 70 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,29,133 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1016 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 56 नए केस

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,970 हो गई है। शहर में अब तक 16,563 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 45 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,768 हो गई है। फिलहाल शहर में 639 एक्टिव मरीज है।