a-worker-seriously-injured-in-stampede-during-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-at-washim

    Loading

    वाशिम : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) महाराष्ट्र (Maharashtra) में है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का आज नौवां दिन है और यह यात्रा वाशिम (Washim) जिले में प्रवेश कर चुकी है। हालांकि सुबह भारी भीड़ के कारण यात्रा में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।

    आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा वाशिम पहुंच चुकी है। इस दौरान पैदल जा रहे लोग वाशिम जिले के राजगांव इलाके में मची भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायल व्यक्ति को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    राहुल गांधी की पदयात्रा हिंगोली तालुका के फाळेगाव फाटा से शुरू हुई है। यह यात्रा आज दोपहर बोराळा में रुककर रात को वाशिम में विश्राम करने वाली हैं। राजगांव के मराठवाड़ा-विदर्भ सीमा पर पारंपरिक मराठी संस्कृति के अनुसार यात्रा का भव्य स्वागत किया गया है।

    गांधी परिवार से सोनिया गांधी 1999 में वाशिम आई थीं। 23 साल बाद राहुल गांधी वाशिम आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में नाना पटोले, माणिकराव ठाकरे, पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, विधायक अमित जनक शामिल हुए हैं।