accident
(सड़क हादसा ) FILE PHOTO

    Loading

    महाराष्ट्र: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, पुणे सोलापुर नेशनल हाईवे पर एक भयानक हादसा हुआ है। दरअसल हुआ यह कि तेज रफ्तार लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है, वही इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    ट्रक से जा भिड़ी कार 

    मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह दौंड तालुका के वखारी गांव की सीमा में हुआ है। आपको बता दें कि सोलापुर से पुणे के लिए एक लग्जरी बस निकली थी। वखारी गांव की सीमा में टायर फटने से एक ट्रक सड़क किनारे रुक गया था। तेज रफ्तार में बस ट्रक में जा घुसी। यह हादसा इतना भयानक था कि बस उसमें कुचल गई। बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 

    4 जिंदगियां खत्म, 20 लोग घायल 

    इस खौफनाक हादसे में इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि इन मृतकों की पहचान अमर कलशेट्टी, गणपत पाटिल, नितिन शिंदे और आरती बिराजदार के रूप में हुई है। 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    घायल अस्पताल में भर्ती 

    ऐसे में इस हादसे को देखते हुए यवत पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को केडगांव, चौफुला और पुणे के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.जानकारी मिली है कि बस में 35 यात्री सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त बस को मौके से हटा लिया गया है। इस सड़क हादसे से लोग आहत में है।