
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में 2,760 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 5 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,01,433 और मृतक संख्या 1,47,976 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।
2,934 लोग कोरोना मुक्त
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,934 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,34,785 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.92% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 18,672 एक्टिव मरीज है।
Maharashtra reported 2,760 fresh Covid-19 cases & 05 deaths today; Active caseload at 18,672 pic.twitter.com/4BSCtwebPM
— ANI (@ANI) July 9, 2022
मुंबई में 499 नए केस
मुंबई में कोरोना के 499 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, आज यहां महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,118,396 हो गई है। वहीं, मृतक संख्या 19,624 पर स्थिर है। शहर में आज 811 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,094,657 हो गई है। फिलहाल शहर में 4,115 एक्टिव मरीज है।