corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 194 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से आज एक मौत हुई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,76,697 और मृतक संख्या 1,47,832 हो गई है।

    141 लोग कोरोना से ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 141 लोग कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,27,966 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 869 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया। राज्य में अब तक 8,00,19,353 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से 78,76,697 COVID-19 पॉजिटिव (09.84%) पाए गए हैं।

    मुंबई में 72 नए केस

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 72 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,213 हो गई है। शहर में अब तक 16,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 43 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,148 हो गई है। फिलहाल शहर में 503 एक्टिव मरीज है।