दिल्ली के बाद अब मुंबई की हवा जहरीली, वेदर विभाग की आई चिंताजनक रिपोर्ट

    Loading

    मुंबई: राजधानी दिल्ली (capital Delhi) के बाद अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी हवा जहरीली होती जा रही है। रविवार को मुंबई (Mumbai) की हवा खराब श्रेणी में मापी गई। मुंबई से कुछ तस्वीरें आईं है जो डरावनी हैं। वायु प्रदुषण (air pollution) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं पिछले कई महीने से दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में हैं। यहां सांस लेना खतरे से कम नहीं है। अब यही हाल मुंबई में भी दिखने को मिल रहा है।    

    सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR)-इंडिया के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। वहीं राजधानी दिल्ली धुंध की परत के नीचे, शहर में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब बनी हुई है। दोनों महानगरों में बढ़ते प्रदूषण से यहां रहने वाले लाखों करोड़ों लोगों की जिंदगियां दांव पर लगी है।  

    SAFAR के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में है। बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI को अच्छा माना जाता है। 51 और 100 को संतोषजनक माना जाता है। 101 और 200 को मध्यम कहा जाता है। 201 और 300 को खराब श्रेणी में आता है। 301 और 400 के बीच बहुत खराब होता है। और 401 और 500 को गंभीर माना जाता है। इस समय दोनों शहरों की हवा खराब श्रेणी में है।  

    खराब हवा के कारण पेट में पल रहे बच्चों को काफी नुकशान हो सकता है जिसे जन्म दोष कहा जा सकता है इसके अलावा कैंसर, स्वास्थ्य का बिगड़ना, फेफड़े की बीमारी, दिल की बीमारी के साथ साथ इंफेक्शन का खरता बढ़ जाता है। ऐसे में SAFAR की आई रिपोर्ट चिंताजनक है।