जितेंद्र आव्हाड की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री केतकी चितले ने साधा निशाना, बोलीं- ‘पुलिस ने मदद की तो हाईकोर्ट जाऊंगी…’

    Loading

    मुंबई: मुंब्रा-कलवा सीट से राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। ठाणे में फिल्म ‘हर हर महादेव’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुए बवाल के बाद जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद ठाणे में वर्तक नगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच एक्ट्रेस केतकी चितले ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ वर्तक नगर पुलिस को नोटिस भेजा है। अभिनेत्री ने इसके जरिए जितेंद्र आव्हाड पर और सख्त धाराएं लगाने की मांग की है। इस मामले में एक्ट्रेस केतकी चितले (Ketaki Chitale) ने अपने वकील के जरिए वर्तकनगर पुलिस को नोटिस दिया है। इस नोटिस के मुताबिक, न पर लगाई गई धाराएं पर्याप्त नहीं हैं बल्कि बढ़ाई जानी चाहिए।

    नोटिस के अनुसार, ठाणे में एक सिनेमाघर पर हमले के सिलसिले में पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और 354 लागू नहीं की है। जितेंद्र आव्हाड ने कुछ लोगों के साथ मिलकर युवा और वृद्ध मराठी भाषी मध्यवर्गीय पुरुषों और महिलाओं पर क्रूर हमला किया था। यह हमला सुनियोजित था। इसलिए धारा 120बी लागू होती है क्योंकि हमला साजिश के तहत किया गया था। साथ ही शिकायतकर्ता की पत्नी पर हाथ उठाने की कोशिश करने पर छेड़छाड़ के संबंध में धारा 354 भी लागू है।’ 

    नोटिस में बताया गया है कि अधिकतम दिनों के लिए रिमांड के साथ-साथ जमानत का विरोध भी किया जाना चाहिए। आव्हाड के पिछले इतिहास को ध्यान में रखते हुए केतकी चितले की ओर से वर्तक नगर पुलिस के कानूनी सलाहकार की ओर से नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि अगर पुलिस ने ऐसा किए बिना आव्हाड की मदद करने की कोशिश की तो उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ेगा।