10 रूपए में पेटभर भोजन पार्सल सेवा

    Loading

    अहमदनगर. कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति के कारण अहमदनगर में लॉकडाउन शुरू है। अनेक लोगों के रोजगार ठप हुए है। उसी तरह अहमदनगर के अस्पतालों में बाहरगांव के अनेक मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं। उनके साथ आए रिश्तेदारों के भोजन की सुविधा होना लॉकडाऊन के कारण मुश्किल हुआ है। ऐसी कठिन संकट की स्थिति में आनंदधाम फाउंडेशन व्दारा शुरू 10 रूपए में पेट भर भोजन पार्सल की अन्नसेवा जरूरतमंद लोगों की दृष्टि से बड़ा सहारा बनी है।

    अहमदनगर के पुलिस उप अधिक्षक विशाल ढुमे ने इस अन्नसेवा उपक्रम को भेट देकर आनंदधाम फाउंडेशन के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष लॉकडाऊन शुरू होने के तुरंत बाद फाउंडेशन की ओर से गरीब और जरूरतमंद लोगों को केवल 10 रूपए में पेट भर भोजन पार्सल की सुविधा शुरू की गई है।

    इस के तहत लोगों को केवल 10 रूपए में तीन रोटी, 2 बाटी सब्जियां, चटनी, उसी तरह पुलाव आदि भोजन दिया जाता है। प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक यह पार्सल सुविधा उपलब्ध है।