Accident
File Photo

अहमदनगर: महाराष्ट्र (Maharashtra) से आए दिन रोड हादसे (Road Accident) के घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच खबर मिली है कि अहमदनगर (Ahmednagar) में शिवशाही बस (Shivshahi Bus) और स्कूल बस (School Bus) के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस घटना में 4 स्टूडेंट्स घायल हुए है। यह हादसा लोनी बबलेश्वर  रोड पर हुआ है। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, अहमदनगर जिले के लोनी गांव में सड़क से शिवशाही बस गुजर रही थी। तभी लोनी बबलेश्वर रोड पर शिवशाही बस ने अचानक स्कूल बस को टक्कर मार दी। जानकारी मिली है कि शिवशाही बस ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूल बस से टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि इस हादसे में चार छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।

यह हादसा शिवशाही बस चालक खंदारे के कारण हुआ है। इस हादसे के बाद खंडारे ने बताया कि बस का ब्रेक फेल हो गया और हादसा हो गया। हालांकि, स्कूल के बच्चों के माता-पिता का आरोप है कि, शिवशाही बस चालक खंदारे ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे के बाद लोनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोनी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।