
महाराष्ट्र: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक अहमदनगर के संगमनेर से एक भयानक हादसा सामने आया है। दरअसल यहां दूध के टैंकर और दो दोपहिया वाहनों की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बता दें कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना संगमनेर-अकोले मार्ग पर मंगलापुर शिवारा में हुई। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। आइए जानते है इस हादसे के बारे में पूरी जानकारी क्या है…
टैंकर चालक को किया गिरफ्तार
दरअसल घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि संगमनेर-अकोले मार्ग पर मंगलापुर शिवारा में एक दूध टैंकर व दो दोपहिया वाहन की भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। इस मामले में पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक को भी हिरासत में लिया है।
ये है मृतकों के नाम
आपको बता दें कि इस भीषण सड़क हादसे में मरने वाले युवकों के नाम ऋषिकेश हसे (उम्र 20), सुयोग हसे (उम्र 20), नीलेश सिनारे (उम्र 26) हैं। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलाहल इस हादसे से सनसनी मची हुई है।