nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo

Loading

अहमदनगर : गुड़ी पड़वा के अवसर पर महाराष्ट्र (Maharashtra) में कई बड़े हादसे होने की खबर सामने आ रही है। अहमदनगर-पुणे हाईवे (Ahmednagar-Pune Highway Accident) पर एक भीषण हादसा हुआ है। यह घटना अहमदनगर तालुका के कमरगांव के पास हुई है। इस भीषण हादसे में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुड़ी पड़वा के दिन देवदर्शन करने गए श्रद्धालुओं के साथ हुआ। इस हादसे का शिकार होने वाले सभी लोग पुणे जिले के शिरूर तालुका के आमदाबाद और चिंचोली मोर गांव के रहने वाले हैं। वह नगर जिले के शनि शिंगणापुर और देवगढ़ का दौरा कर अपने गांव लौट रहा थे। तभी नगर-पुणे हाईवे पर कामगार गांव के पास पुणे से आ रहे एक ट्रक ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी। 

ख़बरों के मुताबिक, जानकारीचालक ने तेज रफ्तार में चल रहे ट्रक से नियंत्रण खो दिया था, जिस वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। इस भीषण हादसे में राजेंद्र साल्वे, विजय अवचिते , धीरज मोहिते, मयूर साल्वे की मौत हो गई। जबकि घायलों को इलाज के लिए शहर के अस्पताल में भेज दिया गया है।