Swimming World Record Neel Shekatkar Satlar

    Loading

    अहमदनगर. अहमदनगर (Ahmednagar) के साली समाज के कार्यकर्ता (Sali Samaj Activist) सचिन शेकटकर का बेटा निल शेकटकर (Nil Shekatkar)(11) ने मुंबई के समुद्र में एलीफैंटा (Elephanta) से गेटवे आफ इंडिया (Gateway of India) यह 14 किलोमीटर का सागरी अंतर केवल 2 घंटे 45 मिनट में पार करते एक विश्व रिकार्ड (World Record) बनाया है।

    निल के इस विश्व रिकार्ड को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (India Book of World Record) में पंजीकृत किया है। इन बातों के मद्देनजर निल साली ने साली समाज के साथ पुरे अहमदनगर का नाम रोशन किया है। ऐसा प्रतिपादन विश्व साली फाऊंडेशन के जिला संपर्क प्रमुख महेश कांबले ने किया। 

    एक नया विश्व रिकार्ड किया 

    विश्व साली फाऊंडेशन की ओर से महेश कांबले के हाथों विश्व रिकार्ड करने वाले निल शेकटकर का सत्कार किया गया.इस अवसर पर स्वकुलसाली बितसंवर्धक मंडल के खजांची कृष्णा बागड़े, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष बाबा वैद्य, निलेश मिसाल आदि समेत साली समाज बांधव उपस्थित थे। महेश कांबले ने कहा की, मुंबई के समुद्र में एलिफंटा से गेट वे आफ इंडिया यह 14 किलोमीटर का अंतर काफी कम समय में पार करते एक नया विश्व रिकार्ड किया है।

    राज्य के मंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने किया सम्मान 

    स्विमिंग में छोटी उम्र में निल शेकटकर नें सराहनीय कार्य किया। विश्व रिकार्ड करने उपरांत मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विश्वास नांगरे के हाथों उसका विशेष सम्मान भी किया गया। उसी तरह महाराष्ट्र जलत रण संघटना के किशोर शेट्टी के कामगिरी का सराहना करते उसे ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार,वरिष्ठ मंत्री एकनाथ शिंदे आदि ने भी निल शेकटकर का अभिनंदन करते उसे बधाई दी है।