स्वास्थ्य योजना के तहत जैन साधु साध्वी का पंजीकरण

    Loading

    अहमदनगर. जैन साधु, साध्वी धर्म प्रभावना के लिए पूरे देशभर में विहार करते है। उनका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना समाज के लिए महत्वपूर्ण है। इसी बात को लेकर जैन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन संघटना ने सभी पंथ के जैन साधू साध्वियों के लिए भ्रमण स्वास्थ्य योजना शुरू की है। यह जानकारी जीतो अहमदनगर के अध्यक्ष अमित मुथा ने दी है। इस योजना के तहत नगर में निवास करने वाले 37 साधू साध्वियों का पंजीकरण किया गया। 

    युवाचार्य महेंद्र ऋषि महाराज, महाराष्ट्र प्रवर्तक कुंदन ऋषि महाराज, प्रबुद्ध विचारक आदर्श ऋषि महाराज, आलोक ऋषि, महासती अर्चना महाराज, उदयप्रभा महाराज, पुष्पकंवर महाराज, विपुलदर्शना महाराज, सुनंदा महाराज आदि के आशीर्वाद से अहमदनगर में साधु साध्वी का पंजीकरण किया गया। 

    जीतो अहमदनगर के सेक्रेटरी प्रितेश दुगड, भ्रमण स्वास्थ्य योजना की समन्वयक सीमा मुनोत, जीतो लेडिज विंग की चेअरमैन मेघना मुनोत आदि उपस्थित थे। भ्रमण स्वास्थ्य योजना इस योजना के तहत सभी साधु साध्वी का पंजीकरण करते उनका हेल्थ कार्ड बनाया जाता है। विहार करते समय कहीं पर भी साधु साध्वी बीमार होने पर उन्हे स्थानीय संघपति के माध्यम से अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट किया जाता है और अस्पताल में इलाज के लिए आवश्यक सभी खर्च की रकम जीतो व्दारा सीधे संबंधित अस्पताल को दी जाती है।