
अकोला. हरियाणा स्थित पंचकुला में जारी व 14 जून तक चलने वाली चौथी इंडिया यूथ गेम्स गेम्स स्पर्धा में विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है. 18 वर्ष एजग्रुप वाले लड़के-लड़कियां इस स्पर्धा में शामिल हुए हैं. महाराष्ट्र कुश्ती संघ की टीम में ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल व महिला आदि खेलों के 36 खिलाड़ियों का समावेश है. इस टीम ने महाराष्ट्र कुश्ती संघ को तीन स्वर्ण, पांच रजत व पांच कांस्यपदक दिलाए हैं.
यह स्पर्धा क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय के आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया, सहसंचालक चंद्रकांत कांबले एवं उपसंचालक अनिल चोरमुले के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी अरुण पाटिल के सहयोग से चल रही है. इसमें अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक लक्ष्मीशंकर यादव, शासकीय कुश्ती प्रशिक्षक दत्ता माने, संदीप वांजले एवं कृष्णा पाटिल टीम प्रशिक्षक के रूप में शामिल हैं. इन प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को स्पर्धा हेतु मार्गदर्शन किया. तहसील क्रीड़ा अधिकारी शरद कचरे ने टीम मैनेजर तथा शासकीय कुश्ती प्रशिक्षक शिवाजी कोली व राहुल जंगम ने लिपिक की जिम्मेदारी संभाली. पिछले तीन दिनों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुश्ती टीम उप विजेता रही. इस सफलता को लेकर टीम का सर्वत्र अभिनंदन किया जा रहा है.
इस स्पर्धा में अब तक प्रगति गायकवाड़ ने 57 किलो वेट ग्रुप में रजत पदक, गौरी पाटिल ने 46 किलो वेट ग्रुप में कांस्य पदक, धनश्री फंड ने 57 किलो वेट ग्रुप में कांस्य पदक, 55 किलो वेट ग्रुप ग्रीकोरोमन स्पर्धा में विश्वजीत मोरे ने रजतपदक, 60 किलो वेट ग्रुप फ्रीस्टाइल में अजय कापडे ने रजत पदक, 71 किलो वेट ग्रुप में संदीप लटके ने कांस्य पदक, 49 किलो वेटग्रुप में अहिल्या शिंदे ने कांस्य पदक, 51 किलो वेट ग्रुप में नरसिंह पाटिल ने स्वर्ण पदक, 51 किलो वेट ग्रुप में रोहित पाटिल ने रजत पदक, 65 किलो वेट ग्रुप में शुभम पाटिल ने स्वर्ण पदक, 55 किलो वेट ग्रुप में वैभव पाटिल ने स्वर्ण पदक, 53 किलो वेट ग्रुप में कु. कल्याणी गादेकर ने रजत पदक तथा 65 किलो वेट ग्रुप में पल्लवी पोटफोड़े ने कांस्य पदक जीता.