File Photo
File Photo

    Loading

    अकोला. पिछले दो दिनों से शुरू मूसलाधार बारिश से जलाशयों का जलस्तर में वृध्दि हो गई है. जिससे वर्हाड के 9 बड़े प्रकल्प में से 5 प्रकल्प के दरवाजे खोलने की जानकारी सिंचाई विभाग के सूत्रों ने दी है. 25 मध्यम प्रकल्प में से 13 प्रकल्प से पानी का विसर्ग शुरू है. जिससे जिला प्रशासन ने नदी किनारे गांवों को सतर्कता की चेतावनी दी है. 

    वर्हाड के 9 बड़े प्रकल्प में से यवतमाल जिले के पूस प्रकल्प से 137.36 प्रति सेंकद घनमीटर पानी का विसर्ग हो रहा है. अरुणावती प्रकल्प के पांच दरवाजे 10 सेंटी मीटर से खोले गए है. जिसमें से 60.00 प्रति सेंकद घनमीटर पानी का विसर्ग हो रहा है. बेंबला प्रकल्प के 6 दरवाजे 20 सेंटी मीटर से खोले गए है. जिसमें से 120 प्रति सेंकद घनमीटर पानी का विसर्ग हो रहा है.

    अकोला जिले के काटेपूर्णा प्रकल्प के दो दरवाजे 30 सेंटी मीटर से खोले गए है. जिसमें से 50.16 प्रति सेंकद घनमीटर पानी का विसर्ग हो रहा है. बुलढाना जिले के खड़कपूर्णा प्रकल्प के 2 दरवाजे 20 सेंटी मीटर से खोले गए है. जिसमें से 141.00 प्रति सेंकद घनमीटर पानी का विसर्ग शुरू है. 

    वर्हाड के 25 मध्यम प्रकल्प में से अमरावती जिले के पूर्णा प्रकल्प, यवतमाल जिले के अधरपुस, सायखेडा, गोकी, वाघाडी, बोरगांव, नवरगांव, अकोला जिले के निर्गुणा प्रकल्प, वाशिम जिले के अडाण, एकबुर्जी, बुलढाना जिले के कोराडी, मन, उतावली यह प्रकल्प पिछले दो दिनों से शुरू मूसलाधार बारिश से भरकर बह रहे है. पश्चिम विदर्भ में 9 बड़े, 25 मध्यम तथा 477 लघु प्रकल्प है. इस प्रकल्प से पश्चिम विदर्भ में 32860 दशलक्ष घनमीटर संकलन क्षमता निर्माण हो गई है. जोरदार बारिश से अभी प्रकल्प में 2606.74 दलघमी (79.39 प्रश) जल भंडारण उपलब्ध हुआ है.  

    बड़े प्रकल्प का जल भंडारण (दलघमी में )

    जिला               प्रकल्प                भंडारण            प्रश

    अमरावती     ऊर्ध्व वर्धा          564.75      96.59

    यवतमाल     पूस प्रकल्प          91.26        100.00

    यवतमाल     अरुणावती           169.67       97.80

    यवतमाल     बेंबला               183.94       98.34

    अकोला      काटेपूर्णा              86.35         98.40

    अकोला       वान                  81.15          84.39

    बुलढाना    नलगंगा                69.32         55.78

    बुलढाना    पेनटाकली             59.97          42.97

    बुलढाना    खडकपूर्णा             93.40          86.94

    काटेपूर्णा प्रकल्प के दो दरवाजे खोले

    अकोला जिले के सबसे बड़े काटेपूर्णा प्रकल्प के दो दरवाजे फिर से खोले गए है. 6 सितंबर को सुबह 11 बजे बंद किए दरवाजे रात 11 बजे 30 सेंटी मीटर से खोले गए है. जिसमें से बड़े पैमाने पर पानी का विसर्ग शुरू है. शहर से बहनेवाली मोर्ना नदी का जलस्तर में भी वृध्दि हो गई है. जिससे नदी किनारे बसी बस्तियों को सतर्कता की चेतावनी दी गई है. काटेपूर्णा प्रकल्प के दरवाजे 20 अगस्त से आज तक 6 बार खोले गए है. नदी का जलस्तर 270.10 मीटर होकर उंचाई 1.50 मीटर है. मोर्ना नदी से 249.40 प्रति सेंकद घनमीटर पानी का विसर्ग शुरू है.