Representative Image
Representative Image

    Loading

    अमरावती. कोरोना महामारी की चपेट में आने से और दो मौंते दर्ज की गई है. इनमें शहर के महादेव खोरी निवासी 45 वर्ष पुरूष तथा भातकुली तहसील के निमखेडा निवासी 55 वर्षीय पुरूष का समावेश है. दोनों का इलाज जिला कोविड अस्पताल में चल रहा था. जिसके बाद जिले में कोरोना से हुई कुल मौतों की संख्या 1552 हो गई है. सोमवार को जिला प्रशासन से प्राप्त डेली रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबिस घंटों में 28 नए पाजिटिव मरीज पाए गए है.

    457 एक्टिव मरीज

    जिले में अब तक 95 हजार 911 पाजिटिव पाए गए. जिसमें से 93 हजार 902 मरीज कोरोना मुक्त हुए है. जबकि 1552 की मौत हुई है. शेष 457 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है. इनमें 180 मरीज विभिन्न सरकारी तथा निजी अस्पतालों में भर्ती है. महानगरपालिका क्षेत्र के 83 मरीज होम आइसोलेशन में तथा 194 ग्रामीण क्षेत्र के मरीज क्वारंटाइन सेंटर में उपचार ले रहे है.

    सोमवार तक कोरोना अपडेट

    पाजिटिव        28 (कुल 95,911)

    डिस्चार्ज                      70 (कुल 93,902)

    मौतें                            2 (कुल 1552)

    एक्टिव मरीज                  457

    भर्ती मरीज                    180

    होम आइसोलेशन (मनपा) 83

    क्वारंटाइन सेंटर (ग्रामीण)  194

    रिकवरी रेट                    97.91 प्रश

    डेथ रेट                        1.62 प्रश