
अमरावती. महानगरपालिका ने आगामी आम चुनाव के लिए 6 लाख 18 हजार 86 मतदाताओं की प्रारुप मतदाता सूची घोषित कर दी है. इस मतदाता सूची को लेकर एक जुलाई तक सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं. अंतिम मतदाता सूची की घोषणा 9 जुलाई को सुनवाई के बाद किए जाने की जानकारी निगमायुक्त डा. प्रवीण अष्टिकर ने गुरुवार को पत्र वार्ता में दी. प्रारुप मतदाता सूची में 3 लाख 15 हजार 648 पुरुष तथा 3 लाख 2 हजार 387 महिला मतदाता हैं.
5 वर्ष में बढ़े 45 हजार मतदाता
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 31 मई 2022 तक की विधानसभावार मतदाता सूची को ध्यान में रखते हुए उसकी प्रभागवार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. 6 लाख 18 हजार 86 मतदाताओं की मतदाता सूची प्रकाशित की गयी. वर्ष 2017 में 5 लाख 72 हजार 648 मतदाता थे. पिछले पांच वर्षों में मतदाताओं की संख्या में 45,438 की वृद्धि हुई है. जबकि वर्ष 2012 में 5 लाख 17 हजार 338 मतदाता थे. इन दस साल में 1 लाख 748 मतदाता जोड़े गए हैं.
मनपा क्षेत्र के नागरिकों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उनका नाम उनके प्रभाग की प्रारुप मतदाता सूची में है. प्रभागवार मतदाता सूची करते समय नए नाम जोड़ने, नाम हटाने आदि प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के माध्यम से नहीं की जाएगी.
अंतिम मतदाता सूची 9 जुलाई को
प्रारुप मतदाता सूची पर 23 जून से 1 जुलाई के शाम 6 बजे तक आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत किए जा सकते हैं. आपत्तियां और शिकायतें संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय या मुख्य चुनाव कार्यालय, मनपा में दर्ज की जा सकती हैं. आपत्तियों एवं सुझावों के अनुसार केवल मतदाता सूचियों को विभाजन करते समय लिपिकों द्वारा हुई त्रुटि, मतदाताओं के प्रभाग गलती से बदलना, विधान सभा की सूची में नाम होने के बाद भी प्रभाग की सूची में नाम का नहीं होना आदि ठीक किया जाएगा. उसके बाद 9 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची जारी करने की बात निगमायुक्त ने कही.
प्रभाग निहाय मतदाता
प्रभाग जनसंख्या पुरुष महिला इतर कुल मतदाता
शेगांव- रहाटगांव 21305 10833 10141 0 20974
तपोवन 17923 7768 7681 1 15450
गाडगेबाबा 18885 9240 9131 0 18371
महेंद्र कॉ. कॉटन मा. 19656 10471 9924 2 20397
नवोदय विद्यालय 17964 8099 7514 0 15613
लालखडी-नवसारी 21421 9815 8578 1 18394
जमील कॉलनी 18467 10291 9098 0 19389
विलास नगर 18546 8551 8087 0 16638
रामपुरी कॅम्प 19929 7942 7658 0 15600
जोग स्टेडीयम 17876 7307 7655 1 14963
बिच्छू टेकडी 17817 7844 7810 1 15655
वडाली 19834 8221 8052 0 16273
फ्रेजरपुरा 18170 7252 7608 0 14860
रुख्मिणी नगर 18543 9806 9715 0 19521
बेलपुरा 18018 8801 8888 2 17691
नवाथे-अंबापेठ 20564 10704 10412 0 21116
मोरबाग 20105 9201 8707 0 17908
हबीब नगर, अॅड. हाय. 21558 9087 8183 0 17270
पठानपुरा 21296 10242 9228 1 19471
रहेमत न. अलिम न. 21388 9187 8165 0 17352
गडगडेश्वर 19088 9078 8658 2 17738
सराफा 20264 9244 8838 2 18084
बुधवारा 18689 10206 9738 0 19944
एचवीपीएम 21796 10304 9815 3 20122
राजापेठ 18919 8671 8824 1 17496
किरण नगर 19890 10653 10593 2 21248
बेनोडा 21105 11950 11594 1 23545
दस्तुर न. जेवड. 21697 12667 12293 2 24962
साईं नगर 19516 10143 9730 1 19874
पश्चिम बडनेरा 20330 9950 9119 8 19077
सुतगिरणी 21664 9962 9263 6 19231
पूर्व बडनेरा 20619 10138 9958 14 20110
आठवडी बाजार 14215 6929 6742 0 13671
कुल 647057 315648 302387 51 618086