(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    महाराष्ट्र: आये दिन महाराष्ट्र में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में तरह-तरह के फाइनेंशियल फ्रॉड भी सामने आ रहे हैं। वही अब इसमें  अमरावती जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जी हां दरअसल यहां किसानों से कपास खरीदी में करीब 50 लाख की ठगी की घटना सामने आई है इसके बाद वहां हड़कंप मच गया है। इस मामले में अमरावती में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…  

    जानें क्या है माजरा… 

    मिली जानकारी के मुताबिक, कपास की अधिक कीमत देने का झांसा देकर तीन व्यापारियों ने किसानों से 50 लाख रुपए ठग लिए हैं। बता दें कि इन ठगे गए किसानों में धरनी तालुका के किसान भी हैं। जी हां धरणी पुलिस ने इस संबंध में 12 फरवरी को तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद मोहसिन (उम्र-20), अर्जुन शानू पटोरकर (उम्र-25) और मोइन खान वसीम खान हैं। उन्होंने कपास के ज्यादा कीमत का झांसा देकर मासूम किसानों से लाखों की ठगी की है। 

    ऐसे किसानों को ठगा 

    बता दें कि वर्तमान में बाजार में कपास की कीमत 7500 रुपये प्रति क्विंटल है। हालांकि आरोपियों ने धरनी के रामलाल कास्डेकर व अन्य किसानों का कपास 9 से 10 हजार रुपये में खरीदने का लालच दिखाया। इस वजह से कई किसानों ने अपनी कपास उन्हें दे दी क्योंकि उन्हें अधिक दाम मिल रहे थे। इस तरह आरोपियों ने 50 लाख रुपये कीमत का करीब 500 क्विंटल कपास खरीद लिया। 

    आरोपी हुआ फरार 

    इसके बाद 13 जनवरी से आरोपित व्यवसायी मवेशी का कारोबार चलाते थे। हालांकि, जब भुगतान करने का समय आया, तो हाथ खड़े हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले में अपने साथ ठगी का अहसास होने पर किसान रामलाल कासडेकर शनिवार को धरनी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।