12 दिनों में महज 13 पाजिटिव, 6 दिन कोई नया मरीज नहीं

    Loading

    अमरावती. कोराना महामारी वर्तमान न्यूनतम स्तर पर है. गुरूवार 16 सितंबर को प्राप्त जिला प्रशासन की डेली रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबिस घंटों में एक भी नया पाजिटिव मरीज नहीं पाया गया है. बीते 12 दिनों में केवल 13 पाजिटिव पाए गए है. 5 सितंबर पहला दिन था जब जिले में कोई पाजिटिव नहीं पाया गया था. तब से 16 सितंबर तक 6 दिन ऐसे रहे जब नए पाजिटिव मरीज की संख्या शून्य रही.

    जिले में 13 एक्टिव मरीज

    जिले में अब तक 96098 मरीज पाजिटिव पाए गए है. जिनमें से जिले के 94490 कोरोनामुक्त हुए है. जबकि कुल 1563 की मौत हुई है. शेष 13 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है. इनमें 3 विभिन्न सरकारी, निजी अस्पतालों में उपचार ले रहे है. जबकि महानगरपालिका क्षेत्र के 5 मरीज होम आइसोलेशन में तथा ग्रामीण क्षेत्र के 5 मरीजों का क्वारंटाइन सेंटर में उपचार शुरू है.

    गुरुवार तक जिले का कोरोना स्टेटस

    पाजिटिव                       0 (कुल 96098)

    डिस्चार्ज                       0 (कुल 94490)

    मौत                            0 (कुल 1563)

    एक्टिव मरीज                 13

    भर्ती                            3

    होम आइसोलेशन (मनपा)    5

    क्वारंटाइन सेंटर (ग्रामीण)    5

    रिकवरी रेट                    98.33 प्रश

    डेथ रेट                        1.63 प्रश