जलभंडार: टूटा 5 वर्षों का रिकार्ड, संभाग के जलाशयों में 92.40 प्रतिशत जलसंचय

    Loading

    अमरावती. इस वर्ष हुई शानदार बारिश के चलते संभाग के जलाशय लबालब है. गत 5 वर्षों की तुलना में दिसंबर माह के शुरूआती दिनों में इस वर्ष रिकार्ड जलसंचय दर्ज किया गया है. सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 2 दिसंबर को पांचों जिलों के जलाशयों में 92.40 प्रतिशत जलभंडार है. संभाग के लघु, मध्यम व बडे प्रकल्पों की क्षमता 3166.40 दशलक्ष घन मीटर (दलघमी) है.

    इनमें वर्तमान जलभंडार 2925.69 दलघमी (92.40 प्रश) है. वर्ष 2020 में इसी समय इन जलभंडारों में 2703.63 दलघमी जलसंचय था. उसी प्रकार वर्ष 2019 में 2693.73 दलघमी, वर्ष 2018 में 1735.27 दलघमी, वर्ष 2017 में 1411.88 दलघमी, वर्ष 2016 में 2582.93 दलघमी जलसंचय रहा.

    यवतमाल में सर्वाधिक 96.08 प्रतिशत

    संभाग के पांच जिलो में यवतमाल में सर्वाधिक 96.08 प्रश जलभंडार है. यवतमाल में कुल 121 प्रकल्प है. जिनकी क्षमता 912.53 दलघमी है. इनमें 876.75 दलघमी संचय है. जबकि 

    अमरावती जिले के 954.93 दलघमी क्षमता वाले 45 प्रकल्पों में 833.62 दलघमी (87.30 प्रश) पानी शेष है, अकोला में 375.76 दलघमी क्षमता वाले 47 प्रकल्पों में 348.34 दलघमी (92.70 प्रश), बुलडाणा में 465.29 दलघमी क्षमता वाले 51 प्रकल्पों में 445.74 दलघमी (95.80 प्रश), वाशिम में 457.89 दलघमी क्षमता वाले 149 प्रकल्पों में 421.24 दलघमी (92 प्रश) जलभंडार है.

    जलकिल्लत से मिलेगी राहत

    अमरावती जिले के दुर्गम इलाकों के साथ संभाग के अन्य जिलों में ग्रीष्मकाल में जलकिल्लत का सामना करना पडता है. लेकिन इस वर्ष पर्याप्त जलभंडार के चलते संभवत: जलकिल्लत से राहत मिलेगी. बशर्ते सरकार और प्रशासनिकस्तर पर पुख्ता नियोजन हो. इसी प्रकार रबी की फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकता है.

    संभाग के जलाशयों (क्षमता 3166.40 दलघमी) की पिछले 5 वर्षों की स्थिति

    वर्ष उपलब्ध जलभंडार प्रतिशत

    दिसंबर 2021 2925.69 दलघमी 92.40

    दिसंबर 2020 2703.63 दलघमी 85.38

    दिसंबर 2019 2693.73 दलघमी 85.07

    दिसंबर 2018 1735.27 दलघमी 54.80

    दिसंबर 2017 1411.88 दलघमी 44.59

    दिसंबर 2016 2582.93 दलघमी 81.57

    जिलानिहाय प्रकल्प क्षमता व वर्तमान जलसंचय (दलघमी में)

    जिला    प्रकल्प क्षमता जलसंचय  प्रश

    अमरावती      45            954.93      833.62      87.30

    अकोला        47            375.76      348.34      92.70

    बुलढाणा      51            465.29      445.74      95.80

    यवतमाल      121          912.53      876.75      96.08

    वाशिम        149          457.89      421.24      92.00

    कुल            413          3166.40    2925.69    92.40