Aryan Khan may return to his home 'Mannat' by evening, lawyer Satish Maneshinde said - We expect Aryan to be out of jail in the evening today itself
File Photo:Twitter

    Loading

    मुंबई: ड्रग्स केस (Drugs Case) में गिरफ्तार आर्यन खान (Aryan Khan) को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने आखिरकार बेल दे दी है। मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान शुक्रवार को जेल से अपने बांद्रा स्तिथ घर, मन्नत वापस लौट सकते हैं। एएनआई से बात करते आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा है कि, आर्यन खान आज शाम तक जेल से रिहा हो सकते हैं।

    मानशिंदे ने कहा, हमें उम्मीद है कि आर्यन आज शाम को ही जेल से रिहा हो जाएंगे। हम आज शाम हाईकोर्ट रजिस्ट्री से हाईकोर्ट के आर्डर प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं। जैसे ही हमें आर्डर मिल जाते हैं, हम अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विशेष एनडीपीएस कोर्ट में पेश करेंगे और आर्यन खान के लिए रिहाई के आदेश प्राप्त करेंगे।

    बता दें कि, आर्यन खान के वकीलों और सरकारी वकीलों के बीच कई दिनों तक चली लंबी बहस के बाद, गुरुवार शाम बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट ने अपने फैसले में आर्यन खान को बेल दे दी थी। कोर्ट ने आर्यन खान के अलावा उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी बेल दे दी है। ये सभी फिलहाल जेल में बंद हैं। 

    बता दें कि, क्रूज़ ड्रग्स केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी ने अरेस्ट किया था। उनकी ज़मानत पहले मुंबई की निचली अदालत और बाद में सेशंस कोर्ट ने रिजेक्ट कर दी थी। इसके बाद आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। आर्यन फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।