mumbai-police
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Capital Mumbai) में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। मिडिया में चल रही खबर के अनुसार मुंबई के ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) के Whatsapp नंबर पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों को दी है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सूत्रों की माने तो वर्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया जा रहा है।

    इससे पहले भी मुंबई पर आतंकी हमले की खबर आई थी। यहां ड्रोन या छोटे एयरक्राफ्ट से हमला करने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी जान से मारने की धमकी मिली चुकी है। मुंबई पर 26/11 की तरह ही आतंकवादी हमला किए जाने की धमकी मिली थी।  

    खबर के अनुसार जिस फोन नंबर से धमकी मिली है, उसके बारे में जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है की ये नंबर भारत का ही है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सअप नम्बर पर 7 ऑडियो क्लिप आए हैं। ऑडियो क्लिप में बताया गया है कि दो लोग PM नरेंद्र मोदी को जान से मारने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए साजिश रची है। ऑडियो क्लिप के साथ-साथ व्हाट्सअप पर कुछ डॉक्यूमेंट भी भेजे गए हैं। फिलहाल इस मामले में अब जांच चल रही है। 

    बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के WhatsApp पर पहले भी आतंकी हमले के बारे में धमकी मिल चुकी है। कुछ महीने पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल सेल में उसके WhatsApp नंबर पर पाकिस्तान के एक नंबर से धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने कहा था कि एक बार फिर से मुंबई पर 26/11 की तरह ही आतंकवादी हमला किया जाएगा। अब एक बार फिर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है।