औरंगाबाद महानगरपालिका के 11 शिक्षकों को प्रिंसिपल पद पर मिली पदोन्नति

    Loading

    औरंगाबाद : महानगरपालिका (Municipal Corporation) के शिक्षण विभाग (Education Department) के अंतर्गत मराठी (Marathi) और उर्दू (Urdu) माध्यम के 70 स्कूल (School) है। इसमें 26 स्कूलों में ग्रेड के मुख्याध्यापक (Headmaster) पद मान्य है। वर्तमान में 15 मुख्याध्यापक कार्यरत है, जबकि 11 पद रिक्त थे। महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने 11 रिक्त पदों में से मराठी माध्यम के 4 और उर्दू माध्यम के 7 इस तरह कुल 11 शिक्षकों को मुख्याध्यापक पद पर की नियुक्ति की। 

    बता दे कि महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी के अध्यक्षता में पदोन्नति समिति ने शिक्षकों की सेवा वरिष्ठता की सूची के अनुसार पात्र शिक्षकों को  मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नति दी है। समिति में महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने, मुख्य लेखा परीक्षक डॉ. देविदास हिवाले, उपायुक्त और शिक्षण विभाग प्रमुख नंदा गायकवाड, शिक्षणाधिकारी संजीव सोनार ने दस्तावेजों की जांच कर पदोन्नति की कार्यवाही पूरी की। उसके बाद 11 शिक्षकों को मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नति दी। इसमें मराठी माध्यम में कालू बुधा चौधरी, मंगला केशव तायडे, आसाराम जनार्धन जाधव, संपत्ति निवृत्ति इधारे के अलावा उर्दू माध्यम में अर्जुेमंद खातून अजमतउल्ला, शाकीरा बेगम सैयद शफी, कौसर सायरा खाजा बहाउददीन, शाहिन फातेमा मोहसीन अहमद, सैयद अबरार सैयद निसार, रईसा बेगम अयुब खान और सैयद आबेदा बेगम खुर्शीद अली शामिल है। 

    मुख्याध्यापक का पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी

    जिन शिक्षकों को पदोन्नति के बाद मुख्याध्यापक पद मिला उन्होंने खुशियां मनाई। पदोन्नति के कार्य के लिए क्लार्क नाना भिसे, कार्यालयीन अधीक्षक सुनीता गावित ने परिश्रम किए। पदोन्नति पाए सभी मुख्याध्यापक जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे। गौरतलब है कि स्कूलों में मुख्याध्यापक पद रिक्त होने से प्रभारी मुख्याध्यापकों के सहारे स्कूलों में कामकाज चल रहा था। मुख्याध्यापक पद रिक्त होने से महानगरपालिका स्कूलों में शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों के शिक्षा पर भी असर पड़ रहा था। महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने इस बात को भांपकर शिक्षकों को पदोन्नति पर मुख्याध्यापक पद देने के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति ने सारे दस्तावेजों की जांच कर 11 शिक्षकों को मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नति दी है।