CANTONMENT CEO VIKRANT MORE
File Photo

    Loading

    औरंगाबाद : आधुनिकता (Modernity) के इस युग में सभी सरकारी कार्यालयों (Government Offices) के कामकाज को गति देने के लिए प्रशासन (Administration) द्वारा अलग-अलग योजनाओं पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है। औरंगाबाद छावनी  परिषद प्रशासन (Aurangabad Cantonment Board Administration) ने परिसर के नागरिकों को विविध  करों की राशि अदा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा हाल ही में उपलब्ध कराई है।  उसके तहत करों की राशि ई छावनी पोर्टल पर अदा करने पर 2% छूट देने का निर्णय लिया गया  है। यह जानकारी औरंगाबाद छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विक्रांत मोरे ने दी।

    उन्होंने बताया कि छावनी परिषद प्रशासन ने बीते दिनों  ई छावनी पोर्टल लांच किया है। उसके तहत इस पोर्टल पर जाकर नागरिक अपना संपत्ति कर, व्यापार लाइसेंस की फिस के अलावा अन्य लाइसेंस राशि भुगतान करने पर कुल राशि पर 2% छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ई छावनी पोर्टल पर परिसर के नागरिक सभी करों की राशि अदा कर सकते है।

    ई पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई 

    साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से निष्पादन स्मार्ट पटल, व्यापार लाइसेंस पाने के लिए आवेदन, लोक शिकायत निवारण, एमकलेक्ट, लीज निवारण/विस्तार, पानी और सीवरेज, संपत्ति कर, जन्म और मृत्यु  प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते है। साथ ही छावनी परिषद द्वारा परिसर में बनाए हुए सामुदायिक हॉल की बुकिंग भी करने की सुविधा ई पोर्टल पर उपलब्ध होने की जानकारी मुख्य अधिशासी अधिकारी विक्रांत मोरे ने दी। विशेषकर, छावनी अस्पताल में इलाज के लिए ओपीडी पंजीकरण कराने की सुविधा भी औरंगाबाद छावनी परिषद के ई पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

    छावनी परिषद प्रशासन को सहकार्य करें

    विक्रांत मोरे ने कहा कि छावनी परिषद के अध्यक्ष बिग्रेडियर उपेंद्र सिंह आनंद के मार्गदर्शन में छावनी परिषद प्रशासन परिसर के नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में जूटा है। उन्होंने छावनी वासियों से अपील की है कि वे बकाया करों की राशि भी समय पर अदा कर छावनी परिषद प्रशासन को सहकार्य करें। मुख्य अधिशासी अधिकारी विक्रांत मोरे ने कहा कि छावनी वासियों द्वारा समय पर करों की राशि अदा करने पर  ही प्रशासन परिसर के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराने में कामयाब होगा।