Aurangabad Municipal Corporation

    Loading

    औरंगाबाद : महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय (Astik Kumar Pandey) ने महानगरपालिका (Municipal Corporation) में विविध पदों पर काम करने वाले कर्मचारियोंं (Employees) को पदोन्नति (Promotion) देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। आस्थापना चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में महानगरपालिका में कार्यरत 211 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई। महानगरपालिका के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महानगरपालिका कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई।  पदोन्नति के चलते महानगरपालिका में सालों से रिक्त विविध पदों को भरा जाएगा। 

    आस्थापना चयन समिति की बैठक में महानगरपालिका में विविध पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति के बारे में निर्णय लिया गया। महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पहली बार क्लास 4 के कर्मचारियों को क्लास 3 में पदोन्नति दी गई। इसमें उपअभियंता, सहायक आयुक्त, कार्यालय अधीक्षक, क्लार्क, वरिष्ठ क्लार्क, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, विस्तार अधिकारी इस संवर्ग के विविध रिक्त पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नति देने को समिति ने मान्यता दी है। इसके साथ ही बैठक में 12 वर्ष और 24 वर्ष आश्वासित प्रगति योजना के पात्र कर्मचारियों को लाभ दिया गया। जो कर्मचारी पात्र है, उनकी सहायक आयुक्त आस्थापना विक्रम दराडे ने सिनियरिटी सूची तैयार की। उसके बाद उन्हें 5 दिन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सरकार के नए जीआर के अनुसार लिखित परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में जो सफल हुए, उन्हें पदोन्नति का लाभ दिया गया।  पदोन्नति दिए गए कर्मचारियों में से एमएससीआईटी और टाइपिंग न किए हुए उन कर्मचारियोंं को 1 साल का समय दिया गया। उक्त एक साल में एमएससीआईटी और टाइपिंग की परीक्षा पास होने पर ही उन्हें इस पद का आर्थिक लाभ दिया जाएगा। यह जानकारी महानगरपालिका उपायुक्त संतोष टेंगले ने दी। 

    महानगरपालिका के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नति 

    महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि महानगरपालिका के इतिहास में पहली बार महानगरपालिका प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय ने विविध प्रकार की पदोन्नतियां इतनी बड़ी संख्या में दी है। इसमें सभी संवर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। बता दे कि कमिश्नर पांडेय के कार्यकाल में ही सेवा भरती नियम बना। आकृतिबंध अंतिम होकर उसे सरकार की मंजूरी भी मिली। आकृतिबंध और सेवा भरती नियमों के पहले और बाद में इतनी बड़ी संख्या में  पदोन्नति देने वाले आस्तिक कुमार पांडेय यह पहले महानगरपालिका कमिश्नर है। इस निर्णय के चलते सेवा भरती नियम का मार्ग खुला हुआ है। महानगरपालिका में सालों से कर्मचारियों और अधिकारियों की सख्त जरुरत है। गत 10 सालों से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थान पर नयी भरती नहीं हो पायी थी। महानगरपालिका प्रशासक पांडेय के इस निर्णय से नागरिकों को विविध सुविधाएं बड़ी आसानी से मिलेगी। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने, उपायुक्त अपर्णा थेटे, शहर अभियंता सखाराम पानझडे, मुख्य लेखा परीक्षक डॉ. दे.का. हिवाले, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा आदि उपस्थित थे। 

    इन्हें मिली पदोन्नति 

    महानगरपालिका प्रशासन द्वारा जिन्हें पदोन्नतियां दी गई, उनमें शाखा अभियंता से उपअभियंता -18, कार्यालयीन अधीक्षक से सहायक आयुक्त-2, वरिष्ठ क्लार्क से अधीक्षक-52, चर्र्तुर्थ श्रेणी से क्लार्क-67, कनिष्ठ क्लार्क से वरिष्ठ-71 शामिल है।