स्पेन दौरे में विश्वस्तर पर ब्रैंडिंग एंड मार्केटिंग करने में कामयाब हुए आस्तिक कुमार पांडेय, औरंगाबाद में विश्व के उद्योमियों को उद्योग शुरु करने का दिया न्यौता

    Loading

    औरंगाबाद : स्पेन  के बार्सिलोना में 16 से 18   नवंबर 2021 के दरमियान स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस (Smart City Expo World Congress) का आयोजन किया गया था। इस एक्सपो में हिस्सा लेने बार्सिलोना (Barcelona) पहुंचे औरंगाबाद महानगरपालिका प्रशासक और औरंगाबाद स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पाेरेशन (Aurangabad Smart City Development Corporation) के सीईओ (CEO) आस्तिक कुमार पांडेय (Astik Kumar Pandey) ने औरंगाबाद की ब्रैंडिंग और मार्केटिंग विश्वस्तर पर करते हुए विश्व  भर से एक्सपो में शामिल हुए उद्योमियों को  औरंगाबाद आकर उद्योजक शुरु करने का न्यौता दिया।

    आस्तिक पांडेय के इस दौरे से औरंगाबाद का इतिहास, उद्योग शुरु करने  के लिए यहां  उपलब्ध बुनियादी  सुविधाएं, खान पान की जानकारी विश्व के कई देशों तक पहुंची। जिससे यह बात साफ हुई कि आस्तिक कुमार पांडेय का स्पेन दौरा आने वाले कुछ समय में  औरंगाबाद के विकास को चार चांद लगाएगा। 

    स्पेन में आयोजित एक्सपो में शामिल होने के लिए केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रायल की ओर से देश भर के स्मार्ट सिटी डेवलीपमेंट कार्पाेरेशन के सीईओ को स्पेन जाने का न्यौता दिया गया था। स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस  में महाराष्ट्र के तीन स्मार्ट सिटी शहरों के सीईओ बार्सिलोना पहुंंचे थे। इसमें औरंगाबाद  स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पाेरेशन के सीईओ आस्तिक कुमार पांडेय के अलावा पुणे स्मार्ट सिटी के सीईओ विक्रम कुमार, नाशिक स्मार्ट सिटी के सीईओ सुमंत मोरे शामिल थे। लेकिन, एक्सपो में उपस्थित विश्व भर के नामचीन उद्योमियों और डेलीगेट्स से आस्तिक कुमार पांडेय ने वन टू वन मुलाकात कर औरंगाबाद और भारत  का  इतिहास, यहां का  खान-पान, उद्योगों के लिए उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं से अवगत कराया। 

    औरंगाबाद की जानकारी पाकर प्रसन्न हुए विश्वस्तर के उद्यमी  

    स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस में विश्वभर के लगभग सभी देशों के उद्योमियों के अलावा 5 हजार से अधिक डेलीगेटस ने हिस्सा लिया। इसके महत्वता को जानकर महानगरपालिका प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय ने निजी तौर पर विश्वस्तर  के उद्योमियों और डेलीगेट्स से मिलकर उन्हें औरंगाबाद के  ऐतिहासिक महत्वता को गिनाया। यह जानकारी पाकर विश्व स्तर के उद्यमी तथा डेलीगेटस काफी हैरान हुए। कई उद्योमियों ने औरंगाबाद आकर उद्योग शुरु करने के लिए हामी भरी। स्पेन में जो  उद्यमी और  डेलीगेट्स  पांडेय से मिले, उन्हें  औरंगाबाद का मौसम, स्मार्ट गतिशिलता,  पर्यावरण, मौसम में होनेवाला बदलाव, यहां की संस्कृति, बोली चाली भाषा, औरंगाबाद में हुए  निवेश पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी दी।  

    औरंगाबाद में हो रहे विकास  कार्यों से कराया अवगत 

    आस्तिक पांडेय जिन जिन उद्यमियों और डेलीगेट्स से मिले, उन्हें औरंगाबाद स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पाेरेशन द्वारा शहर के विकास के लिए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। औरंगाबाद में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी हासिल कर विश्वस्तर  से आए डेलीगेट्स काफी प्रसन्न हुए। स्पेन का दौरा कर औरंगाबाद पहुंचे औरंगाबाद स्मार्ट सिटी के सीईओ आस्तिक कुमार पांडेय ने enavabharat.com को बताया कि विश्व भर से आए डेलीगेट्स दिल्ली, मुंबई शहरों से अवगत थे। लेकिन, औरंगाबाद की जानकारी पाकर वे सभी लोग काफी आकर्षित हुए। उन्होंने बताया कि मैंने औरंगाबाद के इतिहास में फ्रान्स-औरंगाबाद, जर्मन-औरंगाबाद, इंग्लैंड-औरंगाबाद के इतिहास से अवगत कराया। पांडेय  ने विश्वास जताया कि उनके द्वारा विश्व भर  से आए उद्यमि और डेलीगेट्स को औरंगाबाद की दी गई जानकारी से भारत का नाम विश्वस्तर पर रोशन होकर उसे चार चांद लगे है। उन्होंने कहा कि मैंने स्पेन दौरे में अपना अधिक तर समय औरंगाबाद और हिंदुस्थान की जानकारी डेलीगेट्स और उद्यमि तक पहुंचाने में ही बिताया। 

    80 देशों के  10 हजार से अधिक प्रतिनिधियो ने लिया हिस्सा 

    स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस में विश्व के 80 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विशेषकर, भारत के अलग-अलग राज्यों व शहरों से 40 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। एक्सपो में यूरोप देशों के प्रतिनिधियों की संख्या अधिक थी।