Against the statement made by the Prime Minister, Dhikkar Morcha till the house of Union Minister Dr. Bhagwat Karad

    Loading

    औरंगाबाद : देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा हाल ही में संसद में देश में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) फैलने  के लिए कांग्रेस (Congress) को जिम्मेदार ठहराने के दिए बयान के खिलाफ कांग्रेसियों द्वारा कल शनिवार को देश के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड के शहर में स्थित बंगले पर  भव्य धीक्कार मोर्चा निकाला जाएगा।  यह जानकारी औरंगाबाद शहर कांग्रेस के प्रभारी एड. मुजाहेद खान, जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले, शहराध्यक्ष हिशाम उस्मानी ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज की परंपरा वाले महाराष्ट्र का अपमान करने वाला बयान पीएम मोदी ने संसद में देकर कांग्रेस सहित पूरे महाराष्ट्र का अवमान किया है। जब संसद में मोदी महाराष्ट्र का अपमान कर रहे थे, तब राज्य से केंद्रीय मंत्री पद पाए भाजपा सांसद आंख मुंदकर बैठे थे। मोदी और महाराष्ट्र से केंद्र में शामिल हुए मंत्रियों का निषेध करने के लिए शहर और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा क्रांति चौक से नुतन कालोनी में स्थित केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड के घर पर धीक्कार  मोर्चा निकाला जाएगा।

    कांग्रेसी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के घर के सामने जोरदार प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले ने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रुप से  धिक्कार  मोर्चा निकाला जाएगा। एक सवाल के जवाब में एड. मुजाहेद खान ने कहा कि कोरोना संकट विश्व में पैर पसारते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को कई सूचनाएं दी  थी। उस और अनदेखी कर मध्य प्रदेश सरकार गिराने और नमस्ते ट्रम्प में पीएम मोदी व्यस्त थे। मोदी ने गंदी राजनीति करते हुए सुंस्कृत महाराष्ट्र को बदनाम किया है। जिन लोगों ने कोरोना महामारी में अपने जान गंवाई, उनके परिवार वालों को मदद करने के बजाए मोदी कांग्रेस पर राग अलाप रहे है। जिसके चलते उनकी सभी स्तर पर निंदा हो रही है। 

    आघाडी सरकार की मदद से गरीबों को मिली बड़े पैमाने पर राहत 

    शहर अध्यक्ष हिशाम उस्मानी ने बताया कि  कोरोना के प्रथम लहर में देश में लॉकडाउन लगाने के बाद मुंबई में कार्यरत लाखों मजदूर अपने घर जाने के लिए बैचेन थे। तब केंद्र सरकार द्वारा ही रेलवे मुंबई से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए चलाई गई। तब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेसियों को उन लोगों के टिकट की रकम भरने के आदेश दिए थे। विशेषकर, महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार ने जरुरत मंदों को बड़े पैमाने पर मदद की। यही  बात प्रधानमंत्री मोदी को खटकी। पीएम मोदी ने कोरोना काल के संकट की राजनीति न करते हुए कोरोना काल में जिन्होंने  मदद की, उनका आभार मानना चाहिए था। लेकिन, वैसा न करते हुए मोदी ने कांग्रेस का अपमान करने वाला बयान दिया। पीएम मोदी के इस बयान से महाराष्ट्र की जनता में उनके खिलाफ काफी रोष है। प्रेस वार्ता में सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष विलास औताडे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश मुगदिया, इब्राहिम पठाण, पूर्व मंत्री अनिल पटेल, जगन्नाथ काले, किरण पाटिल डोणगांवकर आदि उपस्थित थे।