Ambadas Danve

Loading

छत्रपति संभाजीनगर: केन्द्र और राज्य सरकार के नाकामी से देश सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। क्राइम सर्वेक्षण (Crime Survey) में महाराष्ट्र में पांच हजार से अधिक और गुजरात से 30 हजार से अधिक लड़कियां गायब होने की जानकारी सामने आई हैं। इन लड़कियों को ढूंढने पर पुलिस और सरकार नाकाम होने का आरोप राज्य विधान परिषद के विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) ने आयोजित प्रेस वार्ता में लगाया।

आए दिन महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों से लड़कियां गायब हो रही हैं, यह बहुत गंभीर विषय है, परंतु केन्द्र और राज्य सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही हैं। एक तरफ चुनाव में फायदा उठाने के लिए ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म मुफ्त दिखाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ गायब हुई लड़कियों को खोजने में अनदेखी की जा रही हैं। उन्होंने शहर के सड़क पर एक लड़की का हिजाब युवकों द्वारा उतारने को लेकर हुई घटना पर भी कई सवाल उपस्थित करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं चुनाव के समय ही क्यों होती हैं। 

किराडपुरा में हुए घटना की जांच करने से कतरा रही सरकार 

विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि रामनवमी की पूर्व रात शहर के किराडपुरा परिसर में हुए झड़प की जांच करने से सरकार कतरा रही है। इस दंगे में शामिल मुख्य आरोपी आज भी फरार है। उन्होंने कहा कि बार-बार इस झड़प की जांच की मांग हो रही है, परंतु राज्य सरकार उसे गंभीरता से न लेने के कारण दंगाईयों का मनोबल बढ़ रहा हैं। महिला सुरक्षा के लिए शक्ति कानून तैयार कर केन्द्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसे डेढ़  वर्ष से अधिक का समय गुजर चुका है, उसे आज तक केन्द्र सरकार से मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला के गंभीर प्रश्नों को हल करने में केन्द्र और राज्य सरकार पूरी तरह अनदेखी कर रही है। 

किसानों को मदद नहीं कर रही है राज्य सरकार

अंत में उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विधि मंडल के अधिवेशन में बेमौसम बारिश से किसानों के हुए नुकसान भरपाई के  रुप में 3 हजार 700 करोड़ रुपए वितरित करने का प्रस्ताव मंजूर किया था, परंतु आज तक किसानों को कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसानों को मदद देने से भी कतरा रही है। प्रेस वार्ता में पूर्व मेयर नंदकुमार घोडेले, संतोष जेजुरकर, बाबासाहाब डांगे, विजय वाघचौरे, गोपाल कुलकर्णी आदि उपस्थित थे।