Aurangabad Municipal Corporation

    Loading

    औरंगाबाद : शहर में महानगरपालिका (Municipal Corporation) स्थापित होकर 40 साल पूरे हो चुके है। गुरुवार को महानगरपालिका का 41वां वर्धापन दिन (41st Anniversary Day) मनाया जा रहा है। उसके उपलक्ष्य में महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने शहर के नागरिकों को स्मार्ट सिटी और महानगरपालिका के अंतर्गत बेहतर रास्तों का निर्माण, अगले वर्ष फरवरी महीने में आयोजित जी-20 बैठक के लिए आने वाले प्रतिनिधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, कर्मचारी भरती करने के अलावा शहर को सुंदर बनाने के लिए जरुरी उपाय योजनाओं करने का संकल्प महानगरपालिका प्रशासन ने किया है। 

    महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने वर्धापन दिन की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रशासन ने वर्धापन दिन पर स्मार्ट सिटी के माध्यम से हाथ में लिए गए 317 करोड़ के सड़कों के निर्माण का काम पूरा करने के अलावा महानगरपालिका द्वारा किए जाने वाले 100 करोड़ के रास्तों के काम की जल्द निविदा प्रकाशित कर उसके माध्यम से शहर में 61 सड़कों का काम पूरा करने का संकल्प किया है। वहीं, नए साल के फरवरी महीने में  जी-20 परिषद को लेकर शहर में आयोजित बैठक के लिए जरुरी तैयारियां समय पर पूरा करना। शहर का नए विकास प्रारुप का काम युद्धस्तर पर जारी है, वह भी जल्द से जल्द पूरा करना। करों की राशि वसूलने में तेजी लाना। जन प्रतिनिधि और शहर के नागरिकों की ओर से आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना। शहर के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही शहर को सुंदर बनाने के लिए जरुरी उपाय योजनाएं करना। महानगरपालिका में सालों से प्रलंबित अधिकारी और कर्मचारियों की भरती प्रक्रिया शुरु करना। महानगरपालिका प्रशासक डॉ. चौधरी ने बताया कि इस भरती प्रक्रिया में पहले क्लास-1 और 2 कक्ष के अधिकारियों की भरती की जाएगी। वहीं, प्रशासन की ओर से जल्द ही क्लास-3 और 4 के पदों की भरती के लिए  सरकार के पास पास रोस्टर मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। 

    औरंगाबाद में ट्रैफिक समस्या गंभीर

    एक सवाल के जवाब में महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने माना कि शहर के कई इलाकों में आए दिन ट्रैफिक समस्या गंभीरबनती जा रही है।  इसका हल महानगरपालिका प्रशासन से असंभव है। गंभीर यातायात समस्या हल करने के लिए पुलिस, आरटीओ विभाग को संयुक्त काम करने की जरुरत है। कमिश्नर ने कहा कि यातायात समस्याओं को हल करने के लिए वे सभी संबंधित विभाग के आला अधिकारियों के साथ संवाद साधेंगे उसका हल निकालने को  प्राथमिकता देंगे। 

    बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर जोर 

    महानगरपालिका कमिश्नर डॉ.अभिजीत चौधरी ने महानगरपालिका द्वारा शहर में चलाए जाने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का पूरी तरह से नूतनीकरण कर हर स्वास्थ्य केन्द्र की समस्याओं को जानकर उन्हें हल करना। जिन स्वास्थ्य केन्द्रों में मैन पावर की कमी हैं, उसे दूर कर आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना। अर्बन स्वास्थ्य कम्युनिटी सेंटर में भी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प महानगरपालिका प्रशासन 41वें वर्धापन दिन पर किए जाने की जानकारी महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. चौधरी ने दी। प्रेस वार्ता में महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त रविन्द्र निकम, शहर अभियंता सखाराम पानझडे, शिक्षणाधिकारी संजीव सोनार, जनसंपर्क अधिकारी तौसिफ अहमद उपस्थित थे।